खबर लहरिया जवानी दीवानी न्यूटन फ़िल्म आधिकारिक तौर पर अंतर-राष्ट्रिय फिल पुरस्कार ऑस्कर के लिए नामांकित

न्यूटन फ़िल्म आधिकारिक तौर पर अंतर-राष्ट्रिय फिल पुरस्कार ऑस्कर के लिए नामांकित

फोटो: ट्विटर/न्यूटन मूवी

भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर फिल्मन्यूटनको ऑस्कर के लिए शामिल किया गया है, और ये फिल्म भाग लेने के लिए स्वीकृत हो गई है।
ये फिल्म अभिनेता रघुबीर यादव की आठवीं फिल्म है, जो ऑस्कर के लिए चुनी की गई है। इससे पहले उनकी सात फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। इन सात फिल्मों में सलाम बॉम्बे, बैंडिट क्वीन, रुदाली, 1947 अर्थ, लगान, पीपली लाइव और वाटर शामिल हैं।
न्यूटन फिल्म की कहानी आपको छत्तीसगढ़ के एक जंगल दण्डकारण्य में ले जाएगी। जहां न्यूटन (राजकुमार राव), चुनाव करवाने पहुँचते हैं उनकी कोशिश होती है कि वो लोगों को चुनाव का मतलब समझा सकें और उन्हें जागरुक बना सकें।
फ़िल्म के निर्देशक अमित मासूरकर ने कहाहम एक गणतंत्र है। किसी जगह पर यह काम करता है और कहीं पर नहीं। यह काफी अनुचित है। मैं चाहता हूं कि भारत के लोग समझें कि हमारे यहां कुछ खामियां हैं और हमें लगातार सतर्क रहते हुए उन्हें सुधारने के लिए काम करना होगा। मैं न्यूटन को चुनने के लिए कमिटी का बहुत आभारी हूं। आज हमारी फिल्म रिलीज हुई है इस घोषणा की वजह से ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर्स में हमारी फिल्म देखने के लिए आएंगे।