खबर लहरिया मनोरंजन नागालैंड का मशहूर ‘हार्नबिल फैस्टिवल’

नागालैंड का मशहूर ‘हार्नबिल फैस्टिवल’

12-12-13 Mano - Hornbill 1नागालैंड। क्या आप जानते हैं कि पुर्वोत्तर भारत के नागालैंड राज्य में हर साल दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में हार्नबिल या धनेश पक्षी के उपलक्ष में एक बड़े समारोह का आयोजन किया जाता है? इसे ‘द हार्नबिल फैस्टिवल’ के नाम से जाना जाता है।
राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य है नागालैंड की रंगीन संस्कृति का प्रदर्शन। कई तरह की शिल्प कला और राज्य के लोक संगीत इस महोत्सव में देखने को मिलते हैं। लाखों लोग दुनिया भर से यहां आते हैं।
हार्नबिल पक्षी को इस राज्य का प्रतीक माना जाता है।