खबर लहरिया मनोरंजन नहीं रहीं ज़ोहरा सहगल

नहीं रहीं ज़ोहरा सहगल

zohra -1

2012 में जब उन्होंने सौ साल पूरे किए थे तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें सौ साल की बच्ची कहा था।

भारतीय फिल्मों की जानीं-मानी हस्ती ज़ोहरा सहगल का 102 साल की उम्र में देहांत हो गया। जोहरा ने 2007 में अपनी आखरी फिल्म सांवरिया  में काम किया था। इसमें सोनम कपूर और रणबीर कपूर हीरो हीरोईन थे।
थिएटर कला में माहिर ज़ोहरा की एक्टिंग दिल तक पहुंचने वाली थी। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने चीनी कम है फिल्म में उनकी मां की भूमिका निभाई। इसके अलावा वीर ज़ारा, हम दिल दे चुके सनम, कभी खुशी कभी गम जैसी कामयाब फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन भूमिकाएं अदा कीं।