खबर लहरिया मनोरंजन दो साल की लड़की का निशाना अचूक

दो साल की लड़की का निशाना अचूक

(फोटो साभार: AFP)

(फोटो साभार: AFP)

आंध्र प्रदेश की एक दो साल की लड़की ने अपने तीसरे जन्मदिन के कुछ ही दिन पहले पूरे देश को चैंका दिया। मिलें डाॅली शिवानी चेरुकुरी से जिसने एक बेहतरीन तीरंदाज़्ा होने का सुबूत तो दिया ही पर साथ ही रिकाॅर्ड बना दिया है।

विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश। दक्षिण भारत के विजयवाड़ा शहर की दो साल की लड़की डाॅली शिवानी चेरुकुरी ने तीरंदाज़्ाी में एक नया रिकार्ड कायम करके लोगों को हैरान कर दिया है। 24 मार्च को डाॅली ने बहत्तर तीरों से निशाना लगाकर तीन सौ अट्ठासी पाॅइंट हासिल किए।
छोटी सी उम्र में जब बच्चे खिलौनों से खेलना पसंद करते हैं, डाॅली ने तीरंदाज़्ाी में प्रशिक्षण लिया और आज भारत में सबसे छोटी उम्र की तीरंदाज़ है। डाॅली के बड़े भाई भी तीरंदाज़ थे पर 2010 में अचानक उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद उसके माता-पिता ने अपनी बेटी को भी तीरंदाज़्ा बनाने की सोची।