खबर लहरिया मनोरंजन दुनिया पर चढ़ा फुटबाल का बुखार

दुनिया पर चढ़ा फुटबाल का बुखार

mano footballदुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल – फुटबाल का विश्व कप 12 जून से ब्राज़ील देश में शुरू होकर 30 जून को खत्म होगा। दुनिया के बत्तीस देशों की टीमें एक दूसरे को हराकर विजेता बनने के लिए फुटबाल के पीछे दौड़ती नज़र आएंगी। चैंसठ मैच खेले जाएंगे।
फुटबाल की कहानी
कई देशों में गली मोहल्लों में लोग खूब फुटबाल खेलते हैं। फुटबाल टूर्नामेन्ट 1930 में शुरू हुआ था। हर टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। फुटबाल के खेल को चलाने वाली संस्था का नाम ‘फीफा’ है।
हर चार साल में टूर्नामेन्ट का आयोजन होता है। सबसे ज़्यादा बार अभी तक दक्षिण अमेरिका के ब्राज़ील देश और यूरोप के इटली देश ने इसे जीता है। दोनों देश इसे चार बार जीत चुके हैं। पिछली बार 2010 में इसे यूरोप के स्पेन देश ने पहली बार जीता।

आम नहीं, खास है यह फुटबाल
खेल में इस्तेमाल हो रही नीले, संतरी और हरे रंग की फुटबाल का नाम ‘ब्राज़ुका’ है। इसमें 6 कैमरे फिट किए गए हैं। यह उच्च क्षमता वाला कैमरा मैदान में खेल रही टीमों की हर किक पर पैनी नज़र रखेगा।