खबर लहरिया ताजा खबरें दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का हुआ निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का हुआ निधन

दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान का दक्षिणी जापान में निधन हो गया है। नबी ताजीमा की आयु 117 वर्ष थी। किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं।
नबी का जन्म चार अगस्त 1900 में हुआ था। कथित तौर पर उनके विस्तृत परिवार में 160 से अधिक सदस्य थे। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है
करीब सात माह पहले वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था। वायलेट का निधन भी 117 वर्ष की आयु में ही हुआ था।
अमेरिका स्थितगेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुपका कहना है कि अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है।