खबर लहरिया ताजा खबरें दिल्ली में प्रदूषण से जनजीवन हुआ प्रभावित

दिल्ली में प्रदूषण से जनजीवन हुआ प्रभावित

फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

राजधानी दिल्ली 8 नवम्बर को धुंध से ढंकी रही, जो दिवाली के एक दिन बाद होने वाली वायु की स्थिति से भी अधिक गंभीर थी। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को रविवार तक बंद रखने की घोषणा की।
सिसोदिया ने कहा,“दिल्ली में हवा का स्तर खराब हो गया है। इस स्थिति में, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
वहीं, एक दिन पहले राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
एएनआई ने धुंध के चलते कई हादसे होने की जानकारी दी है। प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था, जब 21 सक्रिय प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 18 में वायु गुणवत्ता की स्थितिगंभीरदर्ज की गई।