खबर लहरिया ताजा खबरें दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला

दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला

जि़ला लखनऊ, थाना मडि़याव क्षेत्र। यहां के एक गांव में 28 जुलाई को सत्रह साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। लड़की के परिवार वालों ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लड़की की मां ने बताया कि लगभग छह बजे शाम को वो अपने घर से एक किलोमिटर दूर अपनी भाभी से मिलने गई थी। रात के ग्यारह बजे घटना की खबर मिली। बेटी ने बताया था कि जब वो जा रही थी तभी कुछ लड़के भद्दी बाते कर रहे थे, जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया। जब रात नौ बजे वह अपने घर वापस आ रही थी वो चारों लड़के उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक तबेले में ले गए। जहां चारों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके जानने वाले एक लड़के ने अपहरण करते समय देखा था। उसी ने पुलिस को खबर की।

मडि़याव थाना के कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमने एक आरोपी आमिर को गिरफ्तार किया है। बाकी की खोज हो रही है। आमिर से पूछताछ के दौरान उसने तीन लोगों केशव नगर का छोटू घोषी, जमील घोषी और नौबस्ता का चांद बाबू के नाम भी बताए हैं। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। मामले की छानबीन हो रही है।