खबर लहरिया मनोरंजन तुमको नहीं भूल पाएंगे- 2015

तुमको नहीं भूल पाएंगे- 2015

new yearजब साल की शुरूआत होती है तो हर कोई अपने लिए सोचने लगता है कि वह क्या क्या खास करने वाला है इस साल। खेलों में भी हर साल कई रिकाॅर्ड बनते हैं। कई रिकाॅर्ड टूटते हैं। 2015 भी किसी के लिए बहुत खास रहा तो किसी के लिए नहीं रहा। कोई साल भर संघर्ष करता रहा तो कोई पूरे साल अपने देश के झण्डे को लहराता रहा। आइए डालते हैं कुछ ऐसे ही पहलुओं पर एक नज़र।

आॅस्ट्रेलिया बना चैंपियन

(फोटो साभार-एनडीटीवी)

(फोटो साभार-एनडीटीवी)

क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर आॅस्ट्रेलिया पांचवी बार विश्व विजेता बना। इस विश्व कप में कई रिकाॅर्ड बने। विश्व कप में क्रिस गेल दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। भारतीय टीम सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई थी।

      (फोटो साभार-विकीपीडिया)

(फोटो साभार-विकीपीडिया)

क्रिकेट का विराट युग
अगर क्रिकेट में किसी के बहुत अच्छे दिन आए हैं तो वे हैं विराट कोहली। विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो सीरीज़ जीतीं।
बैडमिंटन क्वीन
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए भी साल 2015 खास रहा। साइना नेहवाल ने आॅल इंग्लैंड सुपर सीरीज़ के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि वो खिताब नहीं जीत र्पाइं। साइना आॅल इंग्लैंड सुपर सीरीज़ के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
तेरा साथ है कितना प्यारा
अब अगर बात करें टेनिस की तो एकल में जहाँ  नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स के लिए साल यादगार रहा। वहीं दूसरी तरफ डबल्स में सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस के लिए यह साल शानदार रहा। दोनों ने एक साथ खेलते हुए साल भर में नौ खिताब अपने नाम किए।