खबर लहरिया ताजा खबरें झूठे सम्मान के कारण हत्या

झूठे सम्मान के कारण हत्या

honour-poster852-8colजिला बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 1 फरवरी की रात को झूठे सम्मान के नाम पर बीस साल के एक युवक की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि सुभाष नाम का यह लड़का बस्ती ज़िले के छौताना गांव का रहने वाला था। उसे लड़की की मां ने घर के करीब रात को देख लिया। उसने फौरन अपने बेटे कन्हैया को इस बात की सूचना दी। कन्हैया ने अपने चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों को भी इस बारे में बताया। कुछ ही देर में इन लोगों ने सुभाष को धर दबोचा। फिर उसे गांव से बाहर एक सूनसान जगह पर ले गए जहां उसका बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वालों में लड़की की मां भी शामिल थी।
पूरे मामले की सूचना लड़की ने सुभाष के चाचा को दी। चाचा ने पुलिस में इस मामले की जानकारी दी। भाई कन्हैया और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने ही हत्या करने की बात मान ली है। लड़की ने पुलिस को बताया कि सुभाष और वह दोनों शादी करना चाहते थे। किसी अच्छे मौके को देखकर दोनों यह बात घरवालों को बताना चाहते थे।