खबर लहरिया मनोरंजन जाॅन बने राॅकी हैंडसम

जाॅन बने राॅकी हैंडसम

rocky copyफिल्म – राॅकी हैण्डसम
कलाकार – जाॅन अब्राहम, निशिकांत कामत, शरद केलकर, श्रुति हसन
निर्देशक- निशिकांत कामत

यह फिल्म कोरिया की एक फिल्म की रूपांतरित कहानी है। मानव तस्करी, इंसानी अंगों की तस्करी, नशे का कारोबार और इन सब में मासूम बच्चों के इस्तेमाल की काली दुनिया में झांकती इस कहानी में गंभीरता है। फिर इसमें एक्शन भी जबर्दस्त डाला गया है जिसे देखते समय आप अपनी पलक भी झपकाएं तो वह मिस हो जाएगा।
आसपास की दुनिया से बेखबर एक आम आदमी यानी रॉकी चुपचाप अपनी जिंदगी जी रहा है। बस एक बच्ची है जो उसे हैंडसम कहती है। अचानक उस बच्ची पर मुसीबत आती है और वह हैंडसम बन जाता है एक बेरहम कातिल।
इस फिल्म कई कमियां हैं। पहली यही कि फिल्म का हीरो चुप रहता है. कहानी में इमोशंस का भी तड़का है लेकिन यह इमोशंस प्रभावित नहीं करते। जॉन अपने रोल को बेहद परफैक्शन से निभाते दिखाई देते हैं। उन्हें एक्शन करते देखना रोमांचित करता है। छोटी बच्ची नाओमी के रोल में दीया चलवाड़ प्यारी लगी हैं। श्रुति हासन का रोल छोटा होने के बाद भी वह दमदार लगी हैं। डायरेक्टर निशिकांत पहले भी एक्टिंग करते रहे हैं लेकिन यहां मेन विलेन के रोल में वह ज्यादा असर नहीं छोड़ पाते, उन्हें और ज्यादा खूंखार दिखाया जाना चाहिए था।
यह फिल्म आपको एक अलग किस्म की कहानी, अलग अंदाज में परोसती है जिसमें एक बिल्कुल ही अलग किस्म का एक्शन आपको लुभाए बिना नहीं रहता। थ्रिलर और एक्शन यदि आपको पसंद हैं तो इसे जरूर देखिएगा।