खबर लहरिया ताजा खबरें जयपुर के गाँधीनगर रेलवे स्टेशन की कमान है महिलाओं के हाथ

जयपुर के गाँधीनगर रेलवे स्टेशन की कमान है महिलाओं के हाथ

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

जयपुर का गांधीनगर रेलवे स्टेशन, देश का दूसरा ऐसा स्टेशन है  जिसकी कमान पूरी तरह महिलाओं के हाथ में होने जा रही है। यहां से रोज लगभग 50 ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें से 25 का यहां ठहराव है। हाल ही में यहां स्टेशन मास्टर से प्वाइंट्समैन तक हर पद पर महिला कर्मियों ने काम संभाला। स्टेशन पर कुल 32 महिलाओं का स्टाफ नियुक्त किया गया है।
महिला कर्मचारियों को पूर्ण आत्मविष्वास से कार्य करने हेतु खास प्रशिक्षण दिया गया है। स्टेशन मास्टर कमरा तथा बुकिंग कार्यालय को सुव्यवस्थित किया है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर सी.सी.टी.वी. लगाए गए हैं, जिससे स्टेशन स्थित थाने में सही समय सारणी को दोहराया जा सके। स्टाफ शौचालयों का नवीनीकरण किया गया और आराम कक्ष का निर्माण जल्द ही पूर्ण किया जाएगा।
गैर सरकारी संगठन आरूषी के साथ मिलकर स्टेशन पर सैनेटरी नैपकीन वेडिंग मशीन भी लगाई गई है।