खबर लहरिया चुनाव विशेष चुनाव तिथि घोषित

चुनाव तिथि घोषित

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोलहवीं लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई तक चलेंगे।

ये चुनाव नौ चरणों में होंगे। इनके साथ साथ आंध्र प्रदेश, ओदिशा और सिक्किम राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। चुनाव की तारीखों के साथ साथ आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस. सम्पत ने बताया कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं उन्हें नाम दर्ज करवाने का आखिरी मौका दिया जाएगा। इसके लिए देश भर में करीब नौ लाख कैंप लगवाए जाएंगे। इस बार करीब इक्यासी करोड़ वोटर वोट डालेंगे।
उधर 6 मार्च को लखनऊ, दिल्ली और गुजरात में आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े और हिंसा हुई।