खबर लहरिया ताजा खबरें चुनावों के लिए भाजपा ने शुरू की ग्राम चौपाल

चुनावों के लिए भाजपा ने शुरू की ग्राम चौपाल

2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में लगातार ग्राम चौपाल का आयोजन कर रही है। साथ ही मतदाता सूची को आधार बनाकर घर-घर पहुंचने के लिए उसने मंत्रियों से लेकर विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं को उतारा है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी यूपी में जनसंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान में यूपी कांग्रेस के सभी बड़े नेता ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 22 बिंदुओं पर मोदी सरकारी विफलताएं पहुंचाएंगे।

पिछले दिनों बीजेपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में ग्राम चौपाल अभियान के साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में जुटने का निर्देश दिया।

उधर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने यूपी में बड़ा जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत 5 जून से 25 जून तक लगातार प्रदेश भर में ब्लाक स्तर के सम्मेलन आयोजित होने हैं। इस अभियान में कांग्रेस के सभी बड़े नेता अपने अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलेंगे। इस दौरान कांग्रेस 22 बिन्दुओं के तहत मोदी सरकार के 4 सालों की विफलताएं जनता तक पहुंचाएगी। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस 2019 को लेकर लगातार इस तरह के अभियान जारी रखेगी।