खबर लहरिया चित्रकूट चुनावी हड़बड़ी, मतदाता सूची में गड़बड़ी

चुनावी हड़बड़ी, मतदाता सूची में गड़बड़ी

DSC00071

मतदाता सूची में वोटरों के नामों में गड़बड़ियां

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में तेजी से मतदाता सूची तैयार की जा रही है लेकिन इस हड़बड़ी के चक्कर में गलतियां भी लगातार हो रही हैं। एक व्यक्ति के नाम कई कई बार सूची में हैं तो कई लोगों के नाम गलत लिखे हैं। जिले में लोकसभा चुनावों में इस बार करीब साढ़े छह लाख मतदाता वोट डालेंगे। इनमें पचास हजार मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
मऊ कस्बा के सुन्दर लाल ने बताया कि वोटर कार्ड में मेरा नाम गलत लिखा है। मैंने फार्म भरकर विभाग को भी दिया लेकिन इसे सुधारा नहीं गया। मऊ मानिकपुर विधान सभा क्षेत्र में इस बार तीन लाख चैदह हजार मतदाता हैं। जिसमें बाइस हजार पांच सौ उनहत्तर नए मतदाता हैं।
कर्वी ब्लाक के राजकिशोरए पार्वतीए सुशीला के नाम मतदाता सूची में एक बार नहीं बल्कि कई कई बार लिखे गए हैं। कर्वी विधानसभा में तीन लाख बयालिस हजार एक सौ तैंतालिस मतदाता हैं इसमें सत्ताइस हजार नए मतदाता हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी  श्रीवास्तव का कहना है कि तकनीकी जानकारी न होने से एक व्यक्ति फार्म भरकर और ऑनलाइन  दोनों तरह से आवेदन कर देता है। जिसकी वजह से एक की जगह कई बार नाम सूची में शामिल हो जाता है। विभाग इसे ठीक करने में लगा है। साथ ही उप निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर 1 फरवरी से काल सेंटर बनाया गया है। जिसमें लोग फोन करके अपना नाम लिखवा सकते हैं। फोन नम्बर 05198.235115 है।