खबर लहरिया मनोरंजन चुकन्दर का हलवा

चुकन्दर का हलवा

आप ने चुकन्दर की सब्जी और सलाद तो बहुत खाए होंगे पर क्या आपने चुकन्दर का हलवा खाया है? अगर नहीं तो आइये आज बनाते हैं चुकन्दर का हलवा। वैसे चुकन्दर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक भी होता है।
बनाने की सामग्री:- चुकन्दर, घी, नारियल, काजू, बादाम और चिरौंजी।
बनाने की विधि:- सबसे पहले चुकन्दर साफ पानी से धोकर कद्दूकस कर ले, सारे मेवा को महीन काट लें। नारियल को भी कस लें। अब आग पर कढ़ाही चढ़ाये और उस में थोड़ा घी डाले। अब कसा हुआ नारियल घी में डाल कर गुलाबी करें और फिर ऊपर से चुकन्दर डालें और भूनते रहें। जब कढ़ाही में घी छोड़ने लगे तो ऊपर से हल्की चीनी डालें क्योंकि चुकन्दर वैसे ही मीठी होती है। भूनते हुए ऊपर से कुछ मेवा डाल दें। कुछ सजाने के लिये रखें। अब तैयार है आपका चुकन्दर का हलवा। प्लेट में रख कर मेवा से सजा सकतें हैं।

रिपोर्टर- मीरा जाटव