खबर लहरिया मनोरंजन चींटियों का कमाल ​

चींटियों का कमाल ​

तराज़ू के एक तरफ दुनिया-भर की चींटियों को रखिए। और दूसरी तरफ रखिए इंसानों को। अब बताइए किसका भार ज़्यादा होगा? चींटियों और इंसानों का भार बराबर होगा! हो गए न हैरान। एक इंसान के बराबर करीब दस करोड़ चींटियां होती हैं। तो अंदाज़ा लगा सकते हैं कि दुनिया में कितनी चींटियां होंगी।

वैसे तो चींटियों को बहुत कमज़्ाोर माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। एक जगह है ऐमेज़्ाोन घाटी। यह दुनिया के सबसे बड़े और घने जंगलों में से एक है। इस जंगल में करोड़ों चींटियां एक साथ चलती हैं। चींटियों की इस फौज के सामने अगर कोई जानवर आ जाए तो उसकी खैर नहीं। कुछ ही देर में चींटियां उसे कंकाल बना देती हैं। ​