खबर लहरिया मनोरंजन चार साल तक चला महायुद्ध

चार साल तक चला महायुद्ध

Trenches-German-003

इस महायुद्ध में करीब एक करोड़ लोग मारे गए। महामारी, कुपोषण इस युद्ध के बाद सालों साल दुनिया में छाए रहे।

प्रथम विश्व युद्ध चार साल तक चला। 28 जुलाई 1914 से शुरू हो कर 11 नवंबर 1918 तक। इस महीने इसको पूरे सौ साल हो गये हैं। यह एक ऐसा युद्ध था जिसमें पूरी दुनिया के देश लगभग दो पालों में बंट गए थे। एक तरफ फ्रांस, ब्रिटेन, रूस, इटली, जापान जैसे ताकतवर देश तो दूसरी तरफ जर्मनी के साथ कुछ छोटे छोटे देश थे।
इस विश्वयुद्ध का कारण आस्ट्रिया देश के शासक आर्चड्यूक फ्रांज की मौत बनीं। एक दूसरे देश सार्बिया के शासक ने हत्या की थी। आस्ट्रिया ने सार्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। जर्मनी आस्ट्रिया के साथ आया तो फ्रांस, ब्रिटेन और रूस सार्बिया के साथ आए।
शुरुआत में कुछ देश ही दो हिस्सों में बंटे पर बाद में दुनिया के ज़्यादातर देश दोनों समूहों में जुड़ते गए। युद्ध में ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका के नेतृत्व वाले समूह के सामने जर्मनी को घुटने टेकने पड़े।