खबर लहरिया मनोरंजन चला गया हंसने हंसाने वाला अभिनेता

चला गया हंसने हंसाने वाला अभिनेता

Deven Vermaमुंबई। अभिनेता देवेन वर्मा का निधन 2 दिसंबर को हो गया। सतत्तर साल के हास्य अभिनेता देवेन की मौत दिल का दौरा पड़ने और किडनी के फेल होने के कारण हुई। उनकी पहली फिल्म 1961 में बी.आर. द्वारा चोपड़ा निर्देशित धर्मपुत्र थी। यह भारत और पाकिस्तान बंटवारे पर बनी थी। धार्मिक आधार होने के कारण यह फिल्म विवादित रही। लेकिन 1963 मेें आई दूसरी फिल्म गुमराह ने देवेन को पहचान दी। इसमें वह अभिनेता अशोक कुमार के नौकर बने थे। हालांकि बाद में असल जिंदगी में वह उनके दामाद बने। देवेन ने अशोक कुमार की बेटी रूपा गांगुली से शादी की थी। फिर तो उनकी सफलता का सिलसिला चल पड़ा। 1975 में चोरी मेरा काम फिल्म में तो उन्हें खूब वाहवाही मिली। इसके बाद 1982 में आई इनकी फिल्म अंगूर जिसकी कहानी बंगाली फिल्म भ्रांतिबिलास से लगी गई। इन्हें चोरी मेरा काम और अंगूर फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला।