खबर लहरिया मनोरंजन घूमने निकली दिल्ली की दादियां

घूमने निकली दिल्ली की दादियां

साभार:- विकिमीडिया कॉमन्स

दिल्ली की नीरू गांधी (60), मोनिका चनाना (51), सरिता मनोचा (61) और प्रतिभा सभरवाल (61) दिल्ली में रहने वाली गृहणियां हैं, मगर उम्र के इस पड़ाव पर भी वे अपने सफ़र से कई लोगों को चौंकाने का काम कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर इन महिलाओं की अच्छी खासी पहचान मिल रही है।  फेसबुक पर ये ‘एज नो बार’ नामक एक पेज, मतलब ‘उम्र मायने नहीं रखता’, भी चलाती हैं। कई लोग इन महिलाओं को देखकर अक्सर अचरज में पड़ जाते हैं कि उम्र के इस पड़ाव पर भी इतनी लंबी यात्राओं के लिए ये महिलाएं आखिर कैसे इतनी हिम्मत जुटा पाती हैं?

इस साल 6 मार्च को भी इन महिलाओं ने राजस्थान से गुजरात की यात्रा पर जाने का फ़ैसला किया था।  हालांकि इस साल सरिता , नीरु, मोनिका और प्रतिभा का साथ नहीं दे पाई थी, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि यह 60 पार महिलाएं अपने अनुभवों से आगे भी लोगों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।