खबर लहरिया ताजा खबरें गेहूं किसानों के लिए खुले नये खरीद केन्द्र

गेहूं किसानों के लिए खुले नये खरीद केन्द्र

 

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

जिला बांदा, उत्तर प्रदेश। जिले में गेहूं की खरीद समय से करने के लिए कई नये खरीद केन्द्र खोले जाने के साथ ही पुराने केन्द्रों  की व्यवस्था की गई है। ड़ी.एम.के आदेश से ये व्यवस्था 1 अप्रैल 2013 लागू की जा चुकी है।

बांदा जिला ब्लाक बबेरू गांव निभौर के साधन सहकारी समिति लिमिटेड के नाम से गेहूं खरीद केन्द्र लगभग एक हफ्ते पहले खोला गया है। केन्द्र के सचिव चन्द्रभान सिंह गौतम ने बताया कि इस समिति के तहत 11 गांव हैं। इन गांव में लेखपाल के जरिये प्रचार करा दिया गया है। इस समिति को दस हजार कुन्टल गेहूं खरीद करने का लक्ष्य दिया गया है। एक कुन्टल गेहूं का सरकारी दाम 1350 रूपये है। पर अभी सभी किसान कटाई के काम में लगे हैं। जिस कारण अभी तक कोइ भी किसान गेहूं लेकर नहीं आय है। उम्मीद है कि कटाई खत्म होते ही खरीद केन्द्रों र के बहार किसान कि भीड़ जुटनी शुरू हो जायेगी।