खबर लहरिया ताजा खबरें गूगल ने वैलेंटाइन और ओलंपिक्स खेलों को डूडल द्वारा मनाया

गूगल ने वैलेंटाइन और ओलंपिक्स खेलों को डूडल द्वारा मनाया

साभार: गूगल

2018 विंटर(शीतकालीन) ओलंपिक्स के छठे दिन गूगल ने एक और डूडल जारी किया है। गूगल दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में चल रहे विंटर ओलंपिक्स पर रोजाना एक नया डूडल बनाकर शीतकालीन खेलों को मना रहा है।
दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक चल रहे हैं। इन खेलों को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल रोजाना एक नया डूडल बना रहा है। इन डूडल में अलगअलग जानवरों को दिखाया जाता है।
वहीं, आज यानी 14 फरवरी, वैलेंटाइन के दिन गूगल ने अपने डूडल में 2 पक्षियों को दिखाया है। सर्च इंजन गूगल ने इस बार विंटर ओलंपिक गेम्स के साथ वेलेंटाइन डे को भी सेलिब्रेट किया है। इस डूडल में दिल की शेप में दो पक्षी नजर रहे हैं। इस डूडल पर क्लिक करते ही दोनों पक्षी मस्ती में नाचने लगते हैं।
आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में चल रहे विंटर ओलंपिक 9 फरवरी से शुरू हुए थे और 25 फरवरी तक चलेंगे। इन खेलों में भारत सहित दुनिया के 90 से ज्यादा देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।