खबर लहरिया ताजा खबरें गुजरात चुनाव में महिलाओं का अनुपात युवाओं के बदले कम

गुजरात चुनाव में महिलाओं का अनुपात युवाओं के बदले कम

भाजपा शासित राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए अभी से सभी पार्टियों जोर शोर से तैयारी में जुट गई है।
गुजरात में लगभग 4.25 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से करीब 2 करोड़ महिलाएं हैं। आगामी गुजरात चुनावों में 11.85 लाख से अधिक युवा पहली बार वोट देंगे। यह वर्ष 2012 की संख्या से काफी कम है। राज्य में ज्यादातर वोटर 18-19 वर्ष के हैं, इनमें से भी 48% महिलाएं हैं जो वोटर के तौर पर पंजीकृत है। लिंगानुपात अनुसार राज्य में 1000 पुरुषों पर 920 महिलाएं हैं। जबकि वर्ष 2012 में यही संख्या 1000 पुरुषों पर 910 महिलाओं की थी।
बता दें कि महिलाओं को जॉब के मामले में गुजरात 22 राज्यों में 14वें नंबर पर आता है। साथ ही 15-34 साल के बीच की 70.33% महिलाएं बेरोजगारी की श्रेणी में आती हैं।

फोटो साभार, विकिमीडिया कॉमंस

एक अंग्रेजी अख़बार के अनुसार, परंपराओं और रीति-रिवाजों से बंधी महिलाओं ने कही अपना नामांकन ही कराया। यह भी देखने को मिला है कि महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ ही महिला वोटरों की संख्या बढ़ जाती है, जबकि पुरुषों में इसका विपरीत देखने को मिलता है।