खबर लहरिया ताजा खबरें गुजरात चुनाव प्रचार खत्म, मोदी को राहुल ने दी जम के टक्कर

गुजरात चुनाव प्रचार खत्म, मोदी को राहुल ने दी जम के टक्कर

साभार: इंडिया.कॉम

गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर प्रचार किया। इस चुनाव में पीएम मोदी और कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी आमनेसामने थे।
चुनाव प्रचार थमने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक लगातार 7 बार सोशल मीडिया पर लिखा। इसमें पीएम मोदी ने गुजराती लोगों का शुक्रिया अदा किया।
इसके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर लिख कर लोगों से वादे किए। राहुल गांधी ने लिखाआरक्षण का मिलेगा पूरा फायदा। रिक्त पदों पर नौकरियों का है वायदा। भूमिहीनों को मिलेगी सरप्लस जमीन। बनेगा अनुसूचित जाति कमीशन, दिलाते हैं यकीन। बंद होंगे दलितों पर अत्याचार। आओ गुजरात में लाएं कांग्रेस सरकार।
इन चुनावों में बीजेपी की तरफ से मुख्य चेहरा पीएम मोदी ने 28,119 किलोमीटर की यात्रा की है। इस बार गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी ने 34 जगह रैली की हैं। सबसे पहली रैली मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में की थी।
वहीँ, कांग्रेस के नए अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन चुनावों में 20,010 किलोमीटर की यात्रा की है। राहुल गांधी की तो कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से ज्यादा रैलियां/जनसभा को संबोधित किया है। राहुल ने गुजरात चुनाव के लिए 54 जगह रैलियां की हैं और इसी बीच 12 मंदिरों में जा कर माथा टेका है।