खबर लहरिया जवानी दीवानी गणित के जादूगर “सूपर 30” आनंद कुमार के बारे में जानते हैं?

गणित के जादूगर “सूपर 30” आनंद कुमार के बारे में जानते हैं?

 

फोटो साभार: विकिपीडिया

1 जनवरी 1973 को जन्मे आनंद कुमारसूपर 30’ प्रोग्राम के नाम से विश्व प्रसिद्ध हैं। वह बिहार के जानेमाने शिक्षक एवं विद्वान हैं। बिहार की राजधानी पटना में सुपर-30 नामक आईआईटी कोचिंग संस्थान के जन्मदाता एवं कर्ताधर्ता है।
आनंद ने रामानुजम स्कूल ऑफ मैथेमैटिक्स नाम का एक क्लब खोला था। यहां वे अपने प्रोफेसर की मदद से मैथ के छात्रों को ट्रेनिंग दिलाते थे और एक भी पैसा नहीं लेते थे। एक दिन जब एक लड़के ने उनसे ये कहा की उसके जैसे गरीब लोग कभी देश के अच्छे कॉलेजों में नहीं पढ़ पाएँगे, तब आनंद ने सूपर 30 की नींव रखीं।
इस कोचिंग में हर साल परीक्षा के जरिए 30 गरीब बच्चों का चयन किया जाता है और रहने, खानेपीने के साथ किताबें भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। 15 साल में अब तक उनकी संस्था से 396 बच्चे आईआईटी में पहुंच चुके हैं।
वर्ष 2009 में पूर्व जापानी ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फूजिवारा ने सूपर 30 पर एक फिल्म भी बनाई थी। इसी वर्ष एक और अंतर-राष्ट्रीय चैनल नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने भी आनंद कुमार के सूपर 30 सफल संचालन एवं नेतृत्व पर एक फिल्म बनाई।
-और अब जल्द ही इनकी ज़िन्दगी पर एक मुख्यधारा हिंदी मूवी भी बन रही है, जिसमे आनंद कुमार का किरदार अभिनेता ऋतिक रोशन निभाएंगे। आपको बता दे की जब आनंद कुमार ने सुना की ऋतिक भूमिका निभा रहे हैं, तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ‘लेकिन इतना खूबसूरत आदमी मेरे जैसा तो दिख नहीं पाएगा!”