खबर लहरिया मनोरंजन क्या है दुनिया की आबादी

क्या है दुनिया की आबादी

दुनिया भर में 11 जुलाई को विश्व आबादी दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘संयुक्त राष्ट्र’ के अनुसार 11 जुलाई 1987 को दुनिया की आबादी पांच सौ करोड़ पथी। इस दिवस को साल 1989 से मनाना शुरू किया गया।
इस दिन दुनिया में बढ़ती आबादी से जुड़े मुद्दों पर जागरुकता बढ़ाने पर काम किया जाता है, हालांकि कम ही लोग इस दिवस के बारे में जानते हैं। 11 जुलाई 2013 को दुनिया की आबादी सात सौ दस करोड़ हो गई है। इसमें से उन्नीस प्रतिशत आबादी (एक सौ पैंतीस करोड़) अकेले चीन देश की आबादी है और दूसरे नंबर पर भारत की आबादी (एक सौ सत्ताइस करोड़) पहुंच चुकी है।