खबर लहरिया मनोरंजन कौमनवैल्थ गेम्ज़ हुए शुरू

कौमनवैल्थ गेम्ज़ हुए शुरू

Mano - Commonwealthग्लास्गो, स्कौटलैंड। 23 जुलाई से यूरोप के स्कौटलैंड देश में बीसवें कौमनवैल्थ गेम्ज़ शुरू हुए। ओलिम्पिक्स के बाद यह विश्व की दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है। 25 जुलाई को भारत की संजीता खुमुकचाम को स्वर्ण पदक (पहला स्थान) और चानू साइखोम को रजत पदक (दूसरा स्थान) मिला।
संजीता और चानू दोनों ने वेटलिफ्टिंग (वज़न उठाना) में यह जीत हासिल की। संजीता ने पहले सतत्तर और फिर छियान्बे किलो वज़न उठाया और चानू ने पिछत्तर और पिन्च्यान्बे किलो वज़न उठाया था।
चार साल में एक बार होने वाले कौमनवैल्थ गेम्ज़ में इस सालन इकहत्तर देशों से खिलाडि़यों ने भाग लिया है। यह प्रतियोगिता 3 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता में जूडो, तैराकी, निशानेबाज़ी, बौक्ंिसग, हौकी जैसे कई खेल शामिल रहेंगे।