खबर लहरिया चुनाव विशेष केजरीवाल पर फेंकी गई स्याही और अंड़े

केजरीवाल पर फेंकी गई स्याही और अंड़े

Protest against Arvind Kejriwal at Varanasiबनारस। बनारस पहुंचे आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर अंडे और स्याही फेंकी गई। अरविंद केजरीवाल अपनी टीम के साथ 25 जनवरी को बनारस पहुंचे थे। बनारस के बेनियाबाग में उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वह यहां से भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ कुमार विश्वास लड़ रहे हैं।

इस बीच भाजपा के लोगों ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर केजरीवाल की गाड़ी पर अंडे फेके गए। रैली  के दौरान केजरीवाल एक खुले वाहन पर सवार होकर
धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। स्याही उनके और वरिष्ठ पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के चेहरों और कपड़ों पर गिरी।