खबर लहरिया ताजा खबरें केंद्रीय मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

केंद्रीय मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

फोटो साभार : द हिन्दू

फोटो साभार : द हिन्दू

लोकसभा 2009 के चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को पीलीभीत कोर्ट में हाजि़र होने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्हें 20 नवंबर को कोर्ट में हाजि़र होना था। लेकिन दिल्ली में बैठक होने के कारण वह हाजि़र नहीं हो सके।
2009 में भाजपा सांसद वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़े थे। उन्होंने मुसलमानों के बारे में विवादित बयान दिया था। इस पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भारतीय जनता दल के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसका नेतृत्व भाजपा के नेता कलराज मिश्र ने किया था।