खबर लहरिया मनोरंजन किसी के लिए नहीं है ये इश्क

किसी के लिए नहीं है ये इश्क

images copyफिल्म – इश्क फाॅरइवर
कलाकार – जावेद जाफरी, लीजा रे रूही सिंह, कृष्णा चतुर्वेदी
निर्देशक- समीर सिप्पी

फरवरी का महीना यानि की प्यार का महीना। वैसे तो प्यार का कोई मौसम नहीं होता लेकिन फिर भ्ज्ञी फरवरी को एक खास जगह दिया गया है। इस प्यार भरे महीने को और भी प्यारा करने के लिए मिारे बालीवुड के निर्देशकों ने कोई कमी नहीं की। और एक के बाद एक कई रोमाटिंक और इश्क से भरी हुई फिल्में आयी। एक फिल्म आयी है जिसका नाम है इश्क फाॅरइवर। आइए जानतें है क्या है फिल्म की कहानी।
फिल्म कही कहानी शुरू होती है रूही सिंह से। रूही साउथ अफ्रीका में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके जिन्दगी में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है। लेकिन कुछ समय बाद उसके पिता प्रधानमंत्री बन जाते हैं। जिसकी वजह से रूही की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाता है। वो जहंा भी जाती है उसके साथ बाडीगार्ड भी जाते हैं। उसे लगता है कि उसकी आजादी खत्म हो गई है। इसी बीच वो कृष्णा से मिलती है और सुरक्षा कर्मीयों को चकमा देकर भाग जाती है। उसके पिता उसे खोजने के लिए सख्त से सख्त पुलिस को रखते हैं। इसी बीच जावेद जाफरी और लीजा भी आते हैं। कृष्णा के साथ रहते हुए रूही को लगता है कि वो कृष्णा से प्यार करने लगी है। लेकिन क्या होगा इस प्यार का। क्या वो दोनों अपनी दुनियां बसा पाएंगे या फिर उन्हें कैद होना पड़ेगा। अगर पूरी बात जाननी है तो आपको फिल्म देखनी होगी।
फिल्म में कुछ खास नहीं है। आपके पास ज्यादा पैसे हैं तो देखिए नहीं तो टीवी पर देखिएगा।