खबर लहरिया ताजा खबरें कितने प्रधान रह गए बिना शपथ के

कितने प्रधान रह गए बिना शपथ के

इस बार के पंचायती राज चुनाव में चित्रकूट जि़ले के तीन सौ पैतीस में से पचहत्तर प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं। शपथ न ले पाने का कारण है कि उन ग्राम  पंचायतो  में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पाया है। जहां चैदह सदस्य हैं तो चार बने हैं तो कहीं तेरह में छह बने हैं। इसी तरह से पचहत्तर ग्राम पंचायतों के प्रधान पैंतालिस दिनों के लिए अपनी ग्राम  पंचायतो  में कुछ भी नहीं कर पाएंगे। पैंतालिस दिन के अंदर ग्राम पंचायत सदस्यों का चयन होना अनिवार्य है। उसके बाद ही उनको शपथ दिलाई जाएगी तब कहीं वह काम कर पाएंगे।
मानिकपुर ब्लाॅक की बासट ग्राम पंचायतों में से अठारह ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाए हंै। मऊ के सत्तावन ग्राम पंचायतों में से चैदह ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं सदस्यों का कोरम न पूरा होने के कारण। गांव परदवा कोटराखम्भा, टिकर खपटिहा भिटारी गाहूर रैपुरा, कोलमजरा हरर्दीकला ओबरी, गोइया खुर्द चकौर सुरौधा में उप चुनाव होने हैं क्योंकि वहां के प्रधान की मौत हो गई है। रामनगर ब्लाॅक के चालिस में से बारह प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं।
पहाड़ी ब्लाॅक की एक्यासी ग्राम सभा में से ग्यारह प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं। कर्वी ब्लाॅक की पंचानवे ग्राम पंचायतों में से उन्नीस ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं। पिछले दो सालों से पंचायती राज चुनाव के तहत यह दिक्कतें बनी हुई हैं। सदस्यों की घटती संख्या का हाल अगर ऐसा रहा तो क्या होगा ग्राम पंचायतों के विकास कैसे होगा? कब तक एडीओ पंचायत के माध्यम से चलेगा उन गांवो में काम?
कर्वी ब्लाॅक में उन्नीस प्रधान षपथ ग्रहण नहीं कर सके। इसका कारण है कि ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव नहीं लड़े हैं। इनमें से एक प्रधान भीमराज सिंह यादव है। प्रधान भीमराज सिंह यादव कहते हैं, ‘‘20 दिसंबर को षपथ नहीं ले पाया हूं। हमारी ग्राम पंचायत में तेरह ग्राम पंचायत सदस्यों की ज़रुरत है। सदस्यों के बिना गांव विकलांग की तरह है। जब तक सदस्य नहीं हैं तो कोई भी विकास नहीं हो पाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग को जल्दी चुनाव करवाने की ज़रुरत है।’’
फैजाबाद मया ब्लाक के ग्रामसभा परषपुर गौहनियां गांव रामहरक का पुरवा। यहां के प्रधान यषोमती देवी पति सुग्रीव यादव ने बताया कि हमारे यहां एक ही सदस्य की कमी थी लेकिन शपथ नहीं लेने को मिला। हमारे यहां के पूर्व प्रधान भी धमकी दे रहे है कि शपथ नहीं लेने देगे। बी डी ओ कर्ताराम यादव ने बताया कि 7 जनवरी में ब्लाक प्रमुखी का चुनाव है उसके बाद सदस्य बनवाकर शपथ दिलाई जायेगी।