खबर लहरिया ताजा खबरें कहीं इज़्ज़त के नाम पर तो नहीं की हत्या?

कहीं इज़्ज़त के नाम पर तो नहीं की हत्या?

मथुरा। जिले के गांव अमीरपुर में एक दलित लड़की की हत्या का मामला थाना अमीरपुर में दर्ज कराया गया है। लेकिन पुलिस को संदेह है कि यह मामला इज़्ज़त के नाम होने वाली हत्या का है।
दरअसल यह लड़की गांव में ही रहने वाले जाट समुदाय के लड़के से प्यार करती थी। लड़की के घर वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। परिवार वाले लड़की को जली हुई हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। घरवालों ने ही रिपोर्ट भी दर्ज कराई। रिपोर्ट अज्ञात लोगोें के नाम दर्ज कराई गई है। लेकिन लड़की ने पुलिस को बयान देने के बाद दम तोड़ा था। दर्ज बयान के अनुसार वह घर में कुर्सी में बैठी थी। पीछे से किसी ने अचानक उस पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। उसे पता नहीं चला कि यह किसने किया है। पर घर में घुसकर भला कौन आग लगा सकता है? यही सवाल पुलिस के मन में चल रहा है।
लड़का जाट समुदाय का था और लड़की दलित थी। गांव में विवाद न बढ़े, इस वजह से पूरे गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़के को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।