खबर लहरिया जवानी दीवानी कश्मीर के शोपियां में स्कूल बस पर पत्थरबाजों का हमला, महबूबा बोलीं- हैरान हूं

कश्मीर के शोपियां में स्कूल बस पर पत्थरबाजों का हमला, महबूबा बोलीं- हैरान हूं

साभार: फ्लिकर

कश्मीर के शोपियां जिले में पत्थरबाजों की चपेट में एक स्कूल बस के आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये घटना शोपियां के जावूरा इलाके में हुई है।
घायल बच्चों को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें एक बच्चा जो गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी पहचान रेहान गोरसाई के तौर पर हुई है। रेहान दूसरी क्लास का स्टूडेंट है। उसे डॉक्टरों ने विशेष इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया है।
एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हमने घटना का संज्ञान ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूब मुफ्ती ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘शोपियां में स्कूली बस पर हमले की घटना के बारे में जानकर हैरान हूं। गुस्सा भी आ रहा है। इस तरह का कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।