खबर लहरिया मनोरंजन ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से बाहर सायना

ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से बाहर सायना

इंग्लैंड। भारत की महिला बैडमिंटन (चिडि़या बल्ला) खिलाड़ी सायना नेहवाल इंग्लैंड में खेले जा रहे ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से बाहर हो गईं हैं। शनिवार 12 मार्च को थाईलैंड देश की इंतानोन रत्चानोक ने उन्हें सेमिफाइनल में हरा दिया। यह हार इसलिए भी बड़ी मानी जा रही है क्योंकि सायना दुनिया में इस समय तीसरे नंबर की खिलाड़ी हैं जबकि उन्हें हराने वाली इंतानोन रत्चानोक का नंबर आठवां है। ऐसे में सायना की जीत पक्की मानी जा रही थी। केवल चालीस मिनट में थाईलैंड की खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने सायना नहीं टिक पाईं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सायना की यह दूसरी हार है। इससे पहले साल 2010 में सायना को हार का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्हें डेनमार्क देश की रासमुसेन ने हरा दिया था। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। साल 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। हरियाणा में जन्मीं लंदन कांस्य पदक जीतने वाली सायना भारत की पहली खिलाड़ी हैं।