खबर लहरिया जवानी दीवानी एशिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में ऋतिक रौशन का नाम शामिल

एशिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में ऋतिक रौशन का नाम शामिल

फोटो साभार: विकिमेडिया कॉमन्स

लंदन के एक साप्ताहिक समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा कराये गए वार्षिक चुनाव में एशिया के 2016 के सबसे ‘सेक्सी’ या आकर्षक पुरुषों में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन शामिल है। ऋतिक इस सूची में दुसरे स्थान पर हैं और पहले पर ब्रितानी पाकिस्तानी गायक ज़ेन मलिक, जिनका ये लगातार दूसरा साल है इस खिताब पर।
आपको बता दें कि इस सूची में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, भारतीय टीवी अभिनेता आशीष शर्मा और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान शीर्ष पांच में हैं, जबकि शाहरुख खान 17वें, रणवीर सिंह 10वें और शाहिद कपूर 7वें स्थान पर हैं।