खबर लहरिया मनोरंजन एशियाई खेल शुरू

एशियाई खेल शुरू

asian gamesएशियाई खेल हर चार साल में होते हैं इस बार इन्हें दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाडि़यों की नज़रें अब 19 सितम्बर से शुरू इन खेलों पर हैं। ये 4 अक्टूबर तक चलेंगे और 36 खेलों की 439 प्रतियोगिताएं होंगी। भारतीय दल में 516 खिलाड़ी हंै। भारत के बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, कुश्ती, तीरंदाजी और कबड्डी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कबड्डी में पुरुष टीम लगातार सातवां और महिला टीम दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। पांच बार विश्व विजेता रह चुकी मुक्केबाज मैरीकाम को आज लोग घर घर में पहचानते हैं। नेपाली मूल के भारतीय निशानेबाज जीतू राय फॉर्म में है। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने पिछले दिनों जबरदस्त प्रदर्शन किया है।