खबर लहरिया खेल एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे 15 साल के शार्दुल विहान ने जीता रजत पदक

एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रहे 15 साल के शार्दुल विहान ने जीता रजत पदक

साभार: यूट्यूब

पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज शार्दुल विहान ने निशानेबाजी स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम कर लिया है।

शार्दुल फाइनल में 73 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के शिन ह्यूवो को मिला, वहीं कतर के हामद अली अल मारी ने 53 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

शार्दुल ने क्वालिफिकेशन में 141 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। विहान ने पिछले 14 साल की उम्र में शाटगन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते थे। एशियाई चैम्पियनशिप युगल स्वर्ण पदक विजेता रहे अनवर सुल्तान के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे विहान मॉस्को में पिछले साल जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में छठे स्थान पर रहे थे।

शार्दुल विहान एशियाई खेलों में डबल ट्रैप स्पर्धा के दौरान पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले साल 2010 में रोशन सोढ़ी ने मेडल हासिल किया था। इसके अलावा मौजूदा खेल मंत्री राज्यवर्धन भी साल 2006 में पदक हासिल कर चुके हैं।