खबर लहरिया खेल एशियन खेल में भाग लेने वाले तैराक साजन प्रकाश का परिवार बाढ़ में गायब

एशियन खेल में भाग लेने वाले तैराक साजन प्रकाश का परिवार बाढ़ में गायब

साभार: साजन प्रकाश/ट्विटर

इंडोनेशिया में आयोजित एशियन खेल में भारतीय तैराक साजन प्रकाश का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। 19 अगस्त को साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई के फाइनल में अपना नाम दर्जा किया। 1986 के एशियन खेल में खजान सिंह ने बाद यह बेहतरीन प्रदर्शन साजन प्रकाश ने किया है। लेकिन केरल में आई बाढ़ से इस तैराक का परिवार प्रभावित हुआ है। परिवार कहां और किस सूरत में हैं, ये बात किसी को नहीं पता।

साजन प्रकाश ने फाइनल में भाग लेने के लिए बहुत कोशिश की और वह 5वें स्थान पर रहे। साजन प्रकाष ने 32 साल पुराना खजान सिंह का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ सके। खजान सिंह को उस खेल प्रतियोगिता में रजत पदक मिला था। 5वें स्थान पर रहने वाले 24 साल के साजन ने बताया कि उनका अब ध्यान सारा अपने खोये परिवार पर है, जिसकी उनको कोई खबर नहीं है।

साजन प्रकाश केरल के इडुकी शहर के रहने वाले हैं, उनके परिवार का रेसक्यू हो गया है, पर वे लोग कहां हैं। इसकी सही जानकारी नहीं है। खैर इस बात के बावजूद साजन प्रकाश ने अपने प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।