वित्त मंत्री ने बताया कि संबल योजना के तहत 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। राज्य में 3 लाख से ज्यादा नई नौकरियां दी जाएगी। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की जाएगी।
लेखन – सुचित्रा
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज बुधवार 13 मार्च 2025 को विधानसभा में लगभग 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक बताया जा रहा है। इस बजट में छात्रों के लिए विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृति से लेकर कई योजनाओं के लिए बजट राशि दी गई है। हालाँकि कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने इस बजट को ‘कर्ज का बजट’ कहा है।
इस बार के बजट का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नज़रिए को सफल बनाना है जिससे युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए पर्याप्त राशि सुनिश्चित की जा सके। इस बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें थी जिसका इंतजार अब ख़त्म हो गया है। तो चलिए जानते है इस बार के बजट में क्या खास है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री ने बताया कि संबल योजना के तहत 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। राज्य में 3 लाख से ज्यादा नई नौकरियां दी जाएगी। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन की शुरुआत की जाएगी। एमपी में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें – UP Buget 2025-2026: आज यूपी बजट पेश, जानें क्या है इस बार खास
योजनाओं के लिए बजट
- अनुसूचित जनजातियों के लिए योजनाओं के लिए 47,296 करोड़ रुपये और अनुसूचित जातियों के लिए 32,633 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इस योजन के तहत पात्र महिलाओं को हर महीनें वित्तीय सहायता दी जाती है।
- ‘श्रीकृष्ण पाथेय योजना’ के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। इस योजना के तहत भगवान कृष्ण के लिए मंदिरों की जगह का विकास किया जाएगा।
- आयुष्मान योजना के लिए 2039 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- मनरेगा के लिए 4400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- आकांक्षा योजना के लिए 20 करोड़ 52 लाख रुपए आवंटित किए गए।
- आकांक्षा योजना के लिए 20 करोड़ 52 लाख रुपए का प्रावधान किया गया।
- ‘राम पथ गमन’ और चित्रकूट शहर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 800 करोड़ का बजट पेश किया गया है।
- स्वच्छ भारत मिशन के लिए 594 करोड़ का बजट पेश किया गया है।
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 227 करोड रुपए का बजट पेश किया गया है।
- पंचायत एवं ग्रामीण विकास के लिए 1950 करोड रुपए का बजट दिया गया है।
बजट में यह भी कहा गया की प्रदेश में एक डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय खोली जाएगी। अगले 5 साल में उद्योगों को करीब 30 हजार करोड़ रुपए के इंसेंटिव (प्रोत्साहन) दिए जाएंगे।
कांग्रेस ने कहा ‘कर्ज का बजट’
इस बजट को कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कर्ज का बजट बताया है। सोशल मीडिया X पर एएनआई ने वीडियो साझा किया जिसमें वह ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Ahead of Budget presentation by Mohan Yadav govt, LoP and Congress MLA Umang Singhar says, “We condemn this ‘Karz ka budget’ of the state govt. When the government is deep in debt, how will it provide employment to youth? They don’t have the… pic.twitter.com/3zF23GD442
— ANI (@ANI) March 12, 2025
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता ने दावा करते हुए कहा कि बढ़ते कर्ज के कारण राज्य में हर व्यक्ति पर 50,000 रुपये से अधिक का कर्ज हो गया है, लेकिन सरकार रोजगार, किसानों, दलितों, ओबीसी, आदिवासियों और महिलाओं के बारे में बात नहीं करना चाहती।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’