खबर लहरिया मनोरंजन एक बार फिर फाइनल में हारी दीपिका

एक बार फिर फाइनल में हारी दीपिका

Deepkika AAj takभारत की मशहूर तीरंदाज़ खिलाड़ी दीपिका एक बार फिर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई हैं। विश्व कप के फाइनल में दीपिका को दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी वरीय चोई मिसुन ने हरा दिया।
पांचवी  बार विश्व कप में भाग लेने वाली दीपिका का चैथा फाइलन था। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार दीपिका का निशाना स्वर्ण पदक पर लग जाएगा लेकिन दीपिका को इस बार भी रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
दीपिका अर्तराष्ट्रीय स्तर पर अब तक कुल दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। एक बार 2010 में दिल्ली में काॅमनवेल्थ खेल में और एक बार 2012 में अताल्या विश्व कप में। यह दीपिका का चैथा रजत पदक है। इससे पहले भी दीपिका तीन रजत पदक जीत चुकी हैं।