खबर लहरिया मनोरंजन एक बार तो ज़रूर जाना चाहिए…

एक बार तो ज़रूर जाना चाहिए…

जौनपुर का शाही किला

जौनपुर का शाही किला

MAno Junpur

जि़ला जौनपुर। बस स्टैण्ड से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुगलों के ज़माने का शाही किला आज भी जौनपुर की जान बनी हुई है। यह किला गोमती नदी में बने पुल के पास है।
इसके इतिहास के बारे में बताया जाता है कि इसे फिरोज़शाह तुगलक ने बनवाया था। जब फिरोज़ लोधियों से युद्ध हार गए थे तब लोधियों ने किले को बहुत नुकसान पहुंचाया। बाद में इसे अकबर ने बनवाया।
जौनपुर के बच्चे, नौजवान और युवा अक्सर इस किले में जाया करते हैं। इसमें एक भूलभुलैया और एक मस्जिद भी है। भूलभुलैया को अब बन्दकर दिया गया है जबकि मस्जिद में कभी-कभी कोई  नमाज़ पढ़ लेता है। इसे लोगों के लिए आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह के पेड़ पौधे भी लगाए गए हैं।