खबर लहरिया ताजा खबरें उन्नाव में महिला से दरिंदगी का वीडियो वायरल

उन्नाव में महिला से दरिंदगी का वीडियो वायरल

साभार: पिक्सेल

यूपी के उन्नाव में एक शर्मसार करनेवाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन बदमाश एक महिला से बदसलूकी कर रहे हैं। ये बदमाश महिला से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। ये बदमाश महिला को ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहे हैं। बदमाश महिला को उठाकर एक सूनसान जगह पर ले जाते हैं और वहां उससे जबरस्ती करने की कोशिश करते है।

वे महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप करना चाहते थे। पीड़ित महिला उनसे भैया-भैया कहकर रहम की भीख मांग रही थी। लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे। वीडियो भी आरोपियों ने ही बनाया है।

उन्नाव में महिला के साथ दरिंदगी की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने राहुल और आकाश नामक दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों वीडियों में महिला को धमकाते और खींचते दिख रहे हैं। पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में दूसरा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभी पुलिस को अन्य दो आरोपियों की तलाश है।