खबर लहरिया ताजा खबरें उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित

उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित

Upgovt-logo

जिला प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में बलात्कार का सामना करने वाली नाबालिग लड़की की बलात्कारियों ने ही जीभ काट दी। लड़की का बलात्कार 22 जनवरी, 2013 को हुआ था। मामले की गवाही के लिए लड़की इसी साल की 24 जुलाई, 2013 को कोर्ट में हाजिर हुई थी। डाक्टरों के अनुसार अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की के पिता ने बताया कि दोषियों की तरफ से मामले को वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य दोषी जेल में है, मामले के अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। इसमें देखने वाली बात यह है कि घटना के सात महीने बाद पुलिस और अदालत ने कार्रवाई शुरू की।
इटावा में भी सामूहिक बलात्कार
12 जुलाई, 2013 को इटावा में भी सामूहिक बलात्कार का मामला देखने में आया। यहां 20 साल की एक लड़की का सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे आग लगा दी गई। लड़की इटावा के सैफई के अस्पताल में भर्ती है। डाक्टरों के अनुसार लड़की हालत नाजुक है। इस मामले पर लड़की के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संबंधित थाने की पुलिस के अनुसार लड़की का बलात्कार करने वाले लड़के साथ प्रेम संबंध था। फारमैन नाम इस लड़के और उसके पांच दोस्तों ने ही लड़की के साथ बलात्कार किया है। लड़की ने जब इस मामले को सबके सामने लाने की बात कही तो दोषियों ने उसे पहले धमकाया और बाद में उसे आग लगा दी।