खबर लहरिया मनोरंजन उड्डुप्पी राजगोपालाचार्या अनंतमूर्ति का निधन

उड्डुप्पी राजगोपालाचार्या अनंतमूर्ति का निधन

u r ananthmurthyबेंगलूरू, कर्नाटक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित और आन्नद साहित्य के मशहूर साहित्यकार यू.आर. अनंतमूर्ति का बैंगलूरू शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। बयासी साल के उड्डुप्पी राजगोपालाचार्या अनंतमूर्ति के गुर्दे खराब होने के साथ ही और भी कई बीमारियां थी।
उन्हें 1994 में ज्ञानपीठ पुरस्कार और 1998 में पद्म भूषण की उपाध्ाि मिली थी। उन्होंने अपनी साहित्यिक रचनाओं के ज़रिए कई मान्यताओं पर सवाल उठाए थे। उनके राजनीतिक विचार भी काफी प्रभावी मने जाते थे। हाल ही में लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कहा था की अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो वे देश छोड़ कर चले जायेंगे, जिसके कारण मोदी समर्थकों द्वारा उन्हें काफी गालिया मिली थीं। यही कारण है की उनके निधन पर कर्नाटक के कुछ हिस्सों में खुशी से पटाखे छोड़े गए।