खबर लहरिया मनोरंजन ईरान की जोरदार जीत

ईरान की जोरदार जीत

 

-(फोटो साभार - नई दुनिया)

-(फोटो साभार – नई दुनिया)

बेंगलुरु। भारतीय फुटबाल टीम का खराब प्रदर्शन सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार को फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए खेले गए मैच में ईरान ने भारत को तीन गोल से हरा दिया।
ईरान के सरदार अजमून, एद्रानिक, तेमूरियन और मेहंदी तारोमी ने एक एक गोल किए। इस टूर्नामेंट में ईरान की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। भारत की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी हार है। ईरान से पहले भारत ओमान और गुआम देश से भी हार चुका है। ग्रुप में ईरान जहाँ सबसे उपर है, वहीं भारत सबसे नीचले पायदान पर खिसक गया है।