खबर लहरिया मनोरंजन ईद के चांद का इंतज़ार

ईद के चांद का इंतज़ार

 

(फोटो साभार - विकिपीडिया )

(फोटो साभार – विकिपीडिया )

भारत। इस्लाम धर्म का नवा महीना शुरू हो गया है। उन्तीस से तीस दिन तक चलने वाले रमज़ान के इस महीने में बहुत से मुसलमान उपवास करते हैं। शाम को उपवास तोड़ने को इफ्तार कहते हैं। इस महीने के अंत में ईद का चांद निकलता है। ये ईद उल फित्र मुसलमानों का सबसे अहम त्यौहार है। माहौल में लज़ीज़ पकवानों की खुशबू और मिलनसार लोगों के चहरे छाए रहते हैं।