खबर लहरिया औरतें काम पर इसरो ने रचा नया इतिहास, एक ही रॉकेट से 104 उपग्रहों को किया लॉन्च

इसरो ने रचा नया इतिहास, एक ही रॉकेट से 104 उपग्रहों को किया लॉन्च

साभार: इसरो/ट्विटर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक नया इतिहास रच दिया है। आंध्र प्रदेश में स्थित इसरो ने पीएसएलवी-सी37 से एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
यह भारत के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि पहली बार कोई देश एक रॉकेट से 104 सैटेलाइट को अंतरिक्ष भेजने में सफल रहा है। इससे पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा एक बार में 37 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण किया गया था किंतु अब इसकी तुलना में भारत एक बार में 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने में सफलता हासिल कर इतिहास रचने वाला पहला देश बना है।
चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्री हरिकोटा सुबह 5:28 बजे पीएसएलवी-सी37/कार्टोसेट-2 श्रृंखला के सेटेलाइट मिशन के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती शुरू हुई थी और 9:28 बजे इसे छोड़ा गया। मिशन में मुख्य उपग्रह 714 किलोग्राम वजन वाला काटोर्सैट-2 सीरीज उपग्रह है जो इसी सीरीज के पहले प्रक्षेपित अन्य उपग्रहों जैस है।
इसके साथ ही इसरो के दो व 101 विदेशी अति सूक्ष्म (नैनो) उपग्रहों का भी प्रक्षेपण किया गया, जिनका कुल वजन 664 किलोग्राम है।
ये भी बता दे की इस स्पेस प्रोग्राम में महिलाओं का योगदान रहा है, जो वैज्ञानिक के रूप में इस मिशन पर काम करती आ रही हैं। अकसर अंतरिश से जुड़े विज्ञान और खोज को ऐसा माना जाता है कि वहां सिर्फ पुरुष ही चमक सकते हैं, पर इन्होने इस बात को बिलकुल गलत साबित कर दी है।