खबर लहरिया जवानी दीवानी आ गया शुक्रवार? चलो मूवी देखने चलें!

आ गया शुक्रवार? चलो मूवी देखने चलें!

आज का शुक्रवार बड़ा दमदार!
दो खास मूवीज़ आज रिलीज़ हुए हैं, मूड अनुसार प्लैन बनाइए!    

साभार: ट्विटर

 

 

वीरे दी वेडिंग

निर्देशक: शशांका घोष

कलाकार: करीना कपूर खान, सोनम कपूर अहुजा, स्वरा भास्कर, शिखा टलसानिया

अपनी बेस्ट फ्रेंड्स को फोन करके झट से प्लैन बनाके, साथ में देखने वाली मूवी आ गई है! कहानी है चार सहेलियों की, कालिंदी (करीना), अवनी (सोनम), साक्षी (स्वरा), मीरा (शिखा), जो पक्की दोस्त हैं सभी अलग मिजाज़ की, अलग सामाजिक हकीकतों से, अलग जिंदगियां बिता रही हैं। जब कालिंदी की शादी की बात तय होती है, तब शुरू होती है दोस्ती और प्यार की एक ख़ास कहानी। मस्ती, हसी-मजाक, और गहरी दोस्ती की इस फ़िल्म का इंतज़ार काफी समय से बना हुआ है। सोनम कपूर पहली बार सोनम कपूर अहूजा के रूप में दिखेंगी, इसके लिए भी ऑडियंस काफी उत्सुक है। साथ ही, अपने बेटे तैमुर के जन्म के बाद, ये करीना की भी पहली फिल्म है, तो उससे भी लोगों के मन में हलचल है। और हाँ, फिल्म के बाद, फ्रेंड्स के साथ गोलगप्पे खाना मत भूलियेगा!                

 

साभार: ट्विटर

 

भावेश जोशी सूपरहीरो

निर्देशक: विक्रमादित्य मोटवाने

कलाकार: हर्षवर्धन कपूर, प्रियांशु पैनयूली

 

 

‘हटकर फिल्म है’, ये तो सभी कहते हैं, लेकिन भावेश जोशी सूपरहीरो वाकय एक हटकर फिल्म है! क्या होता है जब कुछ नौजवान भ्रष्ट नेताओं और पूरे राजनितिक सिस्टम के खिलाफ हल्ला बोल देते हैं? कॉमिक बुक के सूपरहीरोज़ से प्रेरित एक युवक कुछ हटकर साधनों को अपनाकर, एक आंदोलन छेड़ता है, और देखते ही देखते पानी सर से ऊपर चला जाता है
युवा पीढ़ी का एन ज़बरदस्त रूप है भावेश जोशी सूपरहीरो, जिससे अंग्रेजी में कहा जाता है ‘ऑल्टर ईगो’