खबर लहरिया मनोरंजन आम के दाम छुए आसमान

आम के दाम छुए आसमान

अगर आपको महंगे से महंगे आम की कीमत सोचने को कहा जाए तो आप कितने की बोली लगाएंगे? एक आम क्या सौ रुपए का हो सकता है? क्या उससे भी महंगा हो सकता है?
जापान में कुछ ही दिन पहले एक आम के लिए ऐसी कीमत चुकाई गई कि आप शायद ही यकीन कर पाएं। क्या आप जानने के लिए तैयार हैं?

15-04-15 Mano - Mangoes sold in Japan for lakhs

(फोटो साभार: गेटी इमिजीज़ | द टेलीग्राफ)

क्यूशू, जापान। सत्तर हज़्ाार रुपए। जी हां। आपने सही पढ़ा। जापान के क्यूशू शहर में दो आम कुल एक लाख चालीस हज़्ाार रुपए के बिके हैं। इसका मतलब कि एक आम की कीमत थी सत्तर हज़्ाार रुपए।
आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे? दरअसल ये आम आम नहीं हैं, जापानियों के लिए बहुत खास हैं। जापान में ऐसे दामों में फलों का बिकना कोई नई बात नहीं है। अगर फल सुंदर, बिना दाग और बिल्कुल उत्तम आकार का हो, तो उसकी कीमत अपने आप बढ़ जाती है। ये दोनों आम बिना किसी दाग-धब्बे के थे, कहीं से दबे हुए नहीं थे। तभी तो पास के फुकुओका शहर की एक दुकान के मालिक ने इन्हें लाखों में खरीदा।
ये आम फुकुओका तक का सफर हवाईजहाज़्ा में तय करेंगे और वहां इन्हें इससे भी ज़्यादा दाम में दुकान में बेचने के लिए रखा जाएगा।
घबराइए नहीं। ये आसानी से मुनाफे पर बिकेंगे। 2012 में दो खरबूज यहां पांच लाख रुपए से ज़्यादा के बिके थे।