खबर लहरिया ताजा खबरें आधार को मिली ऑक्सफ़ोर्ड शब्दकोश में जगह, वर्ष 2017 का हिंदी शब्द घोषित

आधार को मिली ऑक्सफ़ोर्ड शब्दकोश में जगह, वर्ष 2017 का हिंदी शब्द घोषित

साभार: ट्विटर/ऑक्सफ़ोर्ड

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज(शब्दकोश) ने अंग्रेजी शब्द की तरह पहली बार वर्ष के हिंदी शब्द की घोषणा की। जयपुर साहित्योत्सव मेंआधारको वर्ष 2017 का हिंदी शब्द घोषित किया गया।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने बयान जारी कर बताया कि चयन समिति के सामने कई हिंदी शब्दों में से एक को चुनने की चुनौती थी और अंतिम चयनित शब्दों में आधार के साथ नोटबंदी, स्वच्छ, योग, विकास और बाहुबली जैसे शब्द थे, लेकिन इनमें सेआधारको चुना गया।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज के अनुसार, हम विशेषज्ञों के एक पैनल(समूह) के साथ काम करके इस साल के कई उम्मीदवार शब्दों पर विचार करते हैं और एक ऐसा शब्द चुनते हैं, जो इस साल के लोकाचार, भावनाओं और पूर्वाग्रहों को प्रतिबिंबित करता है और आने वाले समय में सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में सम्भावना रखता है। इस तरह साल भर जो शब्द सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करता है, उसकोवर्ष का हिंदी शब्दघोषित किया जाता है। हिंदी भाषा मेंआधारमौलिक रूप से स्थापित शब्द है।
आधार कार्ड या विशिष्ट पहचान संख्या के रूप में इसने एक नया सन्दर्भ ग्रहण किया। इस नए सन्दर्भ में यह शब्द पिछले साल उस वक्त राष्ट्रीय परिचर्चा के केंद्र में गया, जब आधार योजना के विस्तार के परिणाम स्वरूप बैंक खातों और फोन नंबरों को इससे जोड़ा जाने लगा।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक शिवरामाकृष्णन वी के अनुसार, हम अत्यंत उल्लास के साथ पहले ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीवर्ष का हिंदी शब्दकी घोषणा कर रहे हैं।